फर्रुखाबाद:थाना जहानगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहा सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 जिले के थाना जहानगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को चोरी की गई मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई।

मामला संक्षेप में:

दिनांक 17 जून 2025 को वादी श्री अंकित कुमार पुत्र सुनील कुमार, निवासी रतनपुर थाना जहानगंज द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा संख्या 106/25 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकरण किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त शिवम पुत्र राजेश निवासी ग्राम रुनी थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ और राजा पुत्र यासीन अली निवासी ग्राम बरगावा थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज प्रकाश में आए।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी:

थाना जहानगंज पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की गई HF Delux मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अतिरिक्त अभियुक्त राजा के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी मिले, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।

अभियुक्तों का कबूलनामा:

पूछताछ में शिवम ने बताया कि दिनांक 05 जून 2025 की रात को वह और उसका साथी राजा कोल्ड स्टोर के पास शराब पी रहे थे, तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखा। वे दोनों उसे देखकर छुप गए और जब वह व्यक्ति भाग गया तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।

बरामद सामान:

एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, HF Delux मोटरसाइकिल (चोरी की गई)

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास एवं पता :

1. शिवम पुत्र राजेश निवासी ग्राम रुनी थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ। मुकदमा संख्या 106/25 थाना जहानगंज

2. राजा पुत्र यासीन अली निवासी ग्राम बरगावा थाना गुरसाहयगंज जनपद कन्नौज। मुकदमा संख्या 106/25 थाना जहानगंज एवं मुकदमा संख्या 274/25 कोतवाली गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज

पुलिस टीम:

उप निरीक्षक श्री उदय सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल गीतम सिंह, निरंकार सिंह, सोनू सिंह थाना जहानगंज पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बना है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।