फर्रुखाबाद “जहानगंज पुलिस नेअवैध तमंचा सहित युवक को किया गिरफ्तार

द दस्तक 24 न्यूज़ फर्रूखाबाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में धरपकड़ अभियान को सफल बनाते हुए थाना जहानगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज पुलिस ने आज ग्राम पकड़िया निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रबल प्रताप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस को गिरफ्तारी के दौरान एक देशी तंमचा व कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।जो एक शातिर अपराधी है।इस पर कई मुकद्दमें दर्ज हैं।