फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, राजपूताना ग्रुप अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़, कार्यक्रम संयोजक विमल कटियार सहित भाजपा के अनेकों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
यात्रा से पहले नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक एवं पूर्व मंत्री ने पटेल पार्क स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा पटेल पार्क से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य चौक पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगाए और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अर्चना पांडे ने कहा कि “सरदार पटेल भारत की शान थे, जिन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। यदि स्वतंत्रता के बाद उन्हें देश का पहला प्रधानमंत्री बनने दिया गया होता, तो भारत की दिशा और दशा दोनों अलग होतीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटेल के विचारों को आगे बढ़ाते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर उनके योगदान को अमर कर दिया है।”
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी के बाद विधानसभा स्तर पर भी सरदार पटेल जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाया जा सके।”
वहीं सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि “सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और नेतृत्व से देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया, इसी कारण उन्हें लौह पुरुष की उपाधि मिली।”
इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, रूपेश गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, डी.एस. राठौर, सुनील रावत, भास्कर दत्त द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह राठौड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, श्वेता दुबे, अभिषेक बाथम, अमरदीप दीक्षित, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, संदीप शाक्य, कुंवर जीत राजपूत, अजीत पांडे, प्रबल त्रिपाठी, डॉ. उदय प्रताप सिंह, विकास पांडे, वीर बहादुर पाल, शेर सिंह शाक्य, राजकुमार वर्मा, संजेव गुप्ता, रश्मि दुबे, कृष्ण मुरारी राजपूत एवं अनिल कुमार राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता और अखंडता के जयघोष के साथ हुआ।
