फर्रुखाबाद:कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण, श्रंगीरामपुर घाट पर डीएम व एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से श्रंगीरामपुर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, सुविधाएं और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने घाट पर बेरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा पीने के पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को यात्रा मार्ग की सड़कों पर पड़े गड्ढों को तत्काल भरवाने के आदेश दिए गए।इसके अतिरिक्त जिला पंचायत राज अधिकारी व खंड विकास अधिकारी, कमालगंज को रोड से गंगा किनारे तक के कच्चे मार्ग के समतलीकरण के निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। थानाध्यक्ष, कमालगंज को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण हों। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।