उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद द्वारा श्री मान जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौप मांग की है की नेहरूरोड़ पर वर्षो से सन्डे बाजार लगता आ रहा है वर्षो से लग रहे सन्डे बाजरा से रेडी फेरी वाले छोटे व्यापारियों का पालन पोषण हो रहा है कई वर्षों से लग रहे हैं इस संडे बाजार से खरीदे जा रहे कपड़ों से मिडिल क्लास परिवारों का तन भी ढकता है व सन्डे बाजरा मे ज्यादा तर मिडिल क्लास सर्दियों मे गरम कपड़ो को खरीदते है मिडिल क्लास लोग दुकानों व शोरूम से गरम कपड़ो को खरीदने मे असमर्थ होते है जो की उनकी सन्डे बाजार से मुनासिफ पैसो से गरम कपड़े मिल जाते है जिससे मिडिल क्लास गरीब परिवारों का तन भी ढक जाता है श्री मान जी परीक्षा होने के कारण सन्डे बाजार को पिछले सन्डे व दिनांक 12/10/25 को पोलिस प्रशासन द्वारा सन्डे बाजार की नहीं लगने दिया जिससे सन्डे बाजार के छोटे व्यापारियों का काफ़ी नुकसान हुआ है दीपावली के बाद सर्दी के दिन है और ऐसे मे परीक्षाओ के चलते संडे बाजार को ना बंद करया जाए और यदि ऐसा होता है तो वह हमारे छोटे व्यापारियों व मिडिल क्लास गरीब परिवारों के हित मे नहीं होगा जोकि व्यापार मंडल हरगिस वरदास्त नहींकरेगा मजबूरन व्यापार मंडल को सड़को पर आने को विवश होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन व प्रशासन की होंगी, इस दौरान सन्डे बाजार अध्यक्ष नितिन गुप्ता कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल महामंत्री रामु कश्यप युवा महामंत्री केशव पांडेय युवा अध्यक्ष आमिर खान दीपू लालू सिंह विष्णु बाजपेई फिरोज खान मोहन अग्रवाल नईम सिराज सरिक सोहन शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे
फर्रुखाबाद : उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद ने जिला अधिकारी को संडे बाजार बंद न करने का सोपा ज्ञापन
