फर्रुखाबाद:अखिल भारतीय शाक्य महासभा इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षउल्लास के साथ मनाया

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 15 अगस्त 2024 को अखिल भारतीय शाक्य महासभा फर्रुखाबाद इकाई द्वारा सिद्धार्थ कंप्यूटर सेंटर कायमगंज बाई पास रोड नागला खैरबंद में 78वें स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्ष उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महासभा के सभी पदाधिकारी सदस्यगण व अन्य  गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ध्वजारोहण महासभा के जिला अध्यक्ष शिवम शाक्य ने किया। जिला संयोजक महेंद्र  सिंह शाक्य ने उपस्थित सभी लोगों से देश की एकता अखंडता और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कौशल शाक्य ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शाक्य, उपाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, सचिव गौरव शाक्य, कानून सलाहकार निर्देश कुमार शाक्य, सांस्कृतिव सचिव सोनू कुशवाह, समाजसेवी राजीव शाक्य, शिशुपाल सिंह कुशवाहा, प्रद्युम्न सिंह कुशवाहा, एसपी सिंह चौहान, आयुष शाक्य एडवोकेट, प्रताप सिंह यादव, अंशुल यादव, सोमदेव कुशवाहा आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।