फर्रुखाबाद:राजेपुर ब्लॉक में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, सीडीपीओ पर लापरवाही का आरोप — भाकियू का बड़ा ऐलान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसम्बर 2025 राजेपुर ब्लॉक में आंगनवाड़ी व्यवस्था में गड़बड़ी और बच्चों को भोजन न मिलने के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। तहसील अध्यक्ष अमृतपुर एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर ने संयुक्त रूप से घोषणा की है कि राजेपुर ब्लॉक पर उनका धरना प्रदर्शन अब अनिश्चितकालीन होगा।

एक माह बीतने के बाद भी खाते का संचालन नहीं शुरू

ग्राम कमालुद्दीनपुर में आंगनवाड़ी केंद्र और ग्राम प्रधान के बीच खाते के संचालन को लेकर विवाद चल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि सीडीपीओ राजेपुर द्वारा एक महीने में भी खाते का संचालन शुरू नहीं कराया गया, जिससे आंगनवाड़ी योजना प्रभावित हो रही है।

इस लापरवाही के चलते छोटे बच्चों को नियमित पोषण और भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

सीडीपीओ को हटाने की मांग

भारतीय किसान यूनियन ने स्पष्ट कहा है कि ब्लॉक स्तर पर लगातार शिकायतों के बावजूद सीडीपीओ ने अपने कर्तव्यों में शिथिलता बरती है। यूनियन मांग कर रही है कि—

“सीडीपीओ महोदय को तत्काल राजेपुर से हटाया जाए, ताकि बच्चों के हित में कार्य समयबद्ध तरीके से हो सके।”

आंदोलन होगा तेज

किसान यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। यूनियन का कहना है कि बच्चों के पोषण का मामला किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।