फर्रुखाबाद :शाक्य, कुशवाहा ,मौर्य की बैठक में बाबू सिंह कुशवाहा को मजबूत करने के साथ छिबरामऊ में बुद्ध प्रतिमा हटाए जाने का हुआ विरोध

फर्रुखाबाद : कायमगंज बाईपास आरपी पैलेस में हुई शाक्य कुशवाहा मौर्य समाज की बैठक में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया और छिबरामऊ में बुद्ध प्रतिमा को हटाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध करने का निर्णय किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवसरन शाक्य ने किया।
शिवसरन शाक्य ने कहा की यह बैठक किसी बैनर तले नहीं हो रही है शाक्य समाज में लोग एक दूसरे की टांग खींचते हैं। हमारे लड़के की शादी नहीं थी जो हम सभी को बुलाते यदि बरसात न होती तो यहां दो ढाई सौ लोग होते।उन्होंने कहा कि छिबरामऊ मेंजल्दबाजी में बुद्ध की प्रतिमा लगायी गयी। आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन है। राजीव गांधी नगर निवासी चंदन शाक्य ने कहा कि बुद्ध की प्रतिमा लगाने में गलतियां हुई है।
शिवसरन शाक्य कहा कि पहले हमें स्वयं में सुधार करना चाहिए बाद में दूसरी की कमी भी कमी उजागर करना चाहिए। समाज के 90% भोग बिलासता में लिप्त हैं समाज के कमजोर लोगों के पास धन की कमी है और धनबाद की जेब से रुपए नहीं निकलते हैं। इस बार बाबू सिंह कुशवाहा की सरकार बनेगी।
पचपुखरा के सचिन कुशवाहा ने सपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में अधिकांश यादवो की भर्ती की गई। भाजपा सरकार में केशव प्रसाद मौर्य अपनी मर्जी से चपरासी तक को नहीं हटा सकते उनके विभाग को बाबाजी देखते हैं। श्री मौर्य समाज का छोटा मोटा कार्य तक नहीं करा सकते, इसीलिए बाबू सिंह कुशवाहा को खुला समर्थन करना बहुत जरूरी है।
पचपुखरा के कालीचरण शाक्य ने समाज को संगठित रहने की सलाह देते हुए कहा कि कानून की जानकारी के अभाव में लोगों को परेशानी होती है। अन्य जाति के लोग बौद्ध धर्मियो को हिंदू भी नहीं मानते। जन अधिकार पार्टी के जिला महामंत्री कमल शाक्य ने पार्टी की नीतियों की जानकारी देते हुए समाज के उत्थान पर जोर दिया। कायमगंज के डॉ केपी सिंह शाक्य ने कहा बिना अनुमति बुद्ध की प्रतिमा लगाना मूर्खता का कार्य है। मूर्ति हटाए जाने से बुद्ध का अपमान हुआ है हम लोगों को राजनीति में अपना घर बनाना चाहिए बाबू सिंह कुशवाहा समाज की भलाई के लिए ही जेल में बंद रहे।
भाजपा ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को स्टूल पर बैठा कर बेइज्जत किया है। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्यने कहा कि छिबरामऊ में समाज के लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को हर हालत में वापस कराना होगा। इसके लिए समाज के एमपी व एमएलए से बातचीत की जाए बुद्ध की मूर्ति हटाए जाने से समाज की काफी बेइज्जती हुई है।
यदि समाज के सांसद व विधायक मुकदमा वापस कराने में सहयोग नहीं करते हैं तो उनका समाज के गांव मे आने पर विरोध किया जाए। अभी छिबरामऊ के लोग पिटे हैं और आगामी समय में यहां के लोगों की भी पिटाई हो सकती है। बुद्ध की प्रतिमा उसी स्थान पर लगवाने के लिए योजना बनाई जाए। भाजपा सरकार में किसानों व समाज पर काफी अत्याचार हुआ है।
पचपुखरा की श्रीमती शकुंतला देवी शाक्य ने कहा कि जहां से बुद्ध की प्रतिमा हटाई गई है वहीं पुनः लगनी चाहिए। यदि समाज के नेता मदद न करें तो उनके जूते लगाओ प्रतिमा हटने से समाज का काफी अपमान हुआ है। हरहाल में दर्ज मुकदमे वापस होने चाहिए जो नेता समाज की मदद न कर पाए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
पूर्व प्रधान एवं प्रधान पति अनंगपाल कुशवाहा ने भाजपा सरकार की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि बीते चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर भाजपा को वोट देने के कारण समाज के लोगों के साथ काफी धोखा हुआ है दुश्मन पार्टी को गले लगाया। भाजपा अब किसानों को पीएम किसान निधि की रकम बढ़ाकर आकर्षित करेगी। क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य की आलोचना करते हुए कहा कि मैंने व दो अन्य लोगों ने उन्हें विधायकी का चुनाव जितवाया।
चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधायक निधि से विकास कार्य के लिए 5 लाख तक नहीं दिए जबकि सुबोध यादव ने एक करोड़ की रकम दी थी। सुशील शाक्य संरक्षण में अन्य जातियों के लोग ठेकेदारी में माल काट रहे हैं अबकी बार चुनाव में सुशील शाक्य का बहिष्कार किया जाएगा। नवाबगंज के किसान नेता छविनाथ सिंह ने कहा कि अबकी बार जनपद एटा से उधर भाजपा को एक भी वोट नहीं मिलेगा।
भाजपा अब किसानों के सामने दाने फेंकेगी लेकिन किसान यूनियन चुनाव में बीजेपी को साफ कर देगी। अजमतपुर के प्रताप सिंह शाक्य ने कहा कि समाज को हर मोर्चे पर ताकत दिखाने की जरूरत है बुद्ध प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में ज्ञापन देना चाहिए। आलू आढती रामौतार शाक्य ने विचार व्यक्त करने से पहले ही कार्यक्रम की जानकारी न देने पर नाराजगी जाहिर की थी उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं और न ही किसी पार्टी में शामिल होगे।
मैं सामाजिक कार्य करता हूं समाज के लोगों को पहले अपने पैरों की ओर को देखकर मोहल्ले में भाईचारा बढ़ाना चाहिए महा पिछड़ा शाक्य समाज दलित वर्ग से बदतर है। रजिस्ट्रार कानूनगो शिव कुमार शाक्य ने समाज के फर्जी संगठनों की पोल खोलते हुए कहा कि समाज के 14- 15 संगठन चल रहे हैं यह नहीं मालूम इन संगठनों का कहां कार्यालय है कौन कार्य करता है संगठन का क्या कार्यक्रम है और क्या क्रियान्वित कर रहे है
गाँव मे इन संगठनों का कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने संचालक से सभी संगठनों के पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि मैं स्वयं अपने खर्चे पर संगठन के अध्यक्ष व महामंत्री को बुलाकर बैठक करूंगा। सभी पदाधिकारियों को दूसरे संगठन में भी पद दिलवा कर सभी संगठनों को सक्रिय करने का प्रयास करूंगा। रामऔतार शाक्य ने किसान दुर्घटना योजना की जानकारी देकर लाभ उठाने तथा अधिक से अधिक वोट बनवाने की सलाह दी।
महावीर इंटर कॉलेज के शिक्षक सुब्रत शाक्य ने भी बैठक की जानकारी न देने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी 20 मिनट पहले ही बैठक की जानकारी दी गई है। मैं क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य के प्रतिनिधि के रूप में आया हूं। उन्होंने ग्राम नगला खैरबंद निवासी समाज के वरिष्ठ रामरतन शाक्य को भी कार्यक्रम की जानकारी न देने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य आदि के साथ छिबरामऊ गए थे सत्ता के दबाव में समाज के लोगों का दमन किया जा रहा है।
कायमगंज के समाजसेवी अशोक मौर्य ने कहा कि समाज के लोगों का जन अधिकार पार्टी की ओर से ध्यान भटकाने के लिए छिबरामऊ में बुद्ध की प्रतिमा हटाई गई है। जन अधिकार पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बसपा ,सपा व भाजपा का खेल बिगड़ेगा। भाजपा में आने के बाद काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बसपा शासन वाले तेवर खत्म हो गए हैं। अब अपना राजा ही बनाने पर न्याय मिलेगा और बुद्ध की हजारों प्रतिमाएं लग जायेगी।
राजा से ही धर्म चलता है धर्म से राजा नहीं बनता है उन्होंने प्रतिमा हटाने का विरोध प्रकट करने के लिए जिलाघिकारी को ज्ञापन देने की सलाह दी अशोक मौर्य ने कहा कि मैं 100 लोगों को साथ लाऊंगा। जन अधिकार पार्टी के जिला प्रभारी कैप्टन परिवार साथ में पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए बाबू सिंह कुशवाहा को और मजबूत करने की अपील की।
सर्वाधिक ग्राम पचपुखरा के 8 लोग थे। बैठक में ग्राम नगला खैरबंद के कमलेश शाक्य,फौजी राजवीर सिंह पचपुखरा के महेश बाबू शाक्य ,सर्वेश शाक्य।
आईटीआई चौराहा के विजय शाक्य रेलवे रोड के विपिन शाक्य बैठक में कंपिल के मकरंद सिंह नवाबगंज के अनिल कुमार सलेमपुर के अविनाश सिंह, गेस्ट हाउस मालिक चंद्र शेखर शाक्य, पचपुखरा के गौरव शाक्य बघौना के कमल सिंह शाक्य शमशाबाद के पेशकार शाक्य, मोहल्ला मेमरान निवासी उज्जवल शाक्य आदि मौजूद रहे
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह