फर्रूखाबाद:भारत के इतिहास में रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन न्याय प्रिय शासिका के रूप में दर्ज है-सत्यपाल सिंह

फर्रूखाबाद:(द दस्तक24 न्यूज़) 29 मई 2025 दिन बृहस्पतिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नवाबगंज विकासखंड ब्लॉक में संगोष्ठी का आयोजन हुआ एवं कार्यक्रम के उपरांत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मनरेगा प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुग्ध संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं उनके आदर्शों एवं विचारों से प्रेरणा लेने का आवाहन किया।

   मुख्य अतिथि दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे महापुरुष जिन्होंने भारत के इतिहास में अपनी अमित छाप छोड़ी है ऐसे लोगों के बारे में जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है भारत के इतिहास में रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन न्याय प्रिय शासिका के रूप में दर्ज है। उन्होंने मालवा जैसे छोटे से राज्य में सुशासन और न्याय का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। आजादी के बाद रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन के बारे में पिछली सरकारों द्वारा पर्दा डाला गया लेकिन आज उनके आदर्श और विचार जन-जन तक पहुंच रहे हैं। उनके विचारों एवं आदर्श के रास्ते पर चलकर भाजपा सरकार न्याय प्रिय शासन देने के लिए संकल्पित है एक महिला के रूप में रानी अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तिकरण का अद्भुत उदाहरण है। केंद्र की सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देने का कार्य किया आज महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं ऑपरेशन सिंदूर का भी नेतृत्व भारत की महिलाओं ने किया ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सैनिक महिलाओं ने पूरे विश्व को भारत की ताकत का एहसास कराया। वर्तमान की युवा पीढ़ी को रानी अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए उनके विचारों और आदर्शों पर चलकर नवभारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।

   क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा सिंह ने कहा महिला सशक्तिकरण से ही नए भारत का संकल्प साकार होगा आज हर क्षेत्र में महिलाएं नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं रानी अहिल्याबाई होलकर जिन्होंने 300 वर्ष पहले एक ऐसा शासन दिया जिसकी गूंज आज भी सुनाई देती है।

   इस कार्यक्रम के अवसर पर नवाबगंज मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, एडियो नवाबगंज सुखदेव सिंह, मंडल महामंत्री प्रशांत मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश दुबे, योगेंद्र सिंह राठौर, आदेश राठौर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment