फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कायमगंज श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी को कायमगंज स्थित सीपी विद्या निकेतन में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं वार्षिक समारोह की रूपरेखा से मंत्री जी को अवगत कराया। मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी ने आमंत्रण स्वीकार करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस शिष्टाचार भेंट को लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और विद्यालय परिवार ने भी मंत्री जी के संभावित आगमन पर उत्साह व्यक्त किया है।
