फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवंबर 2025 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के विस्तारित चरण 3.0 के अंतर्गत पूरे देश में सरकार द्वारा नए 25 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में आज फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उज्ज्वला कमेटी व जनपद के सभी एलपीजी वितरकों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उज्ज्वला योजना से संबंधित अद्यतन पात्रता, लाभार्थियों का चयन और कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि
🔹 पात्रता का आधार
जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि उज्ज्वला 3.0 के अंतर्गत वे लाभार्थी शामिल किए जाएंगे—जिनके परिवार की मासिक आय ₹10,000 या उससे कम हो, और परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में न हो।
🔹 जीरो पॉवर्टी सूची के लाभार्थियों को प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि—सर्वप्रथम जनपद की जीरो पॉवर्टी योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना में शामिल किया जाए।
जिन परिवारों के पास अब तक सामान्य एलपीजी कनेक्शन या उज्ज्वला कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जाए।
विशेष रूप से विधवा, परित्यकता एवं दिव्यांग लाभार्थियों को पहले चरण में निशुल्क गैस कनेक्शन जारी किए जाएँ।
🔹 प्रक्रिया में पारदर्शिता के निर्देश
जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया गया कि—जीरो पॉवर्टी सूची आधार कार्ड सहित उज्ज्वला योजना के जिला नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए।
कनेक्शन जारी करने से पूर्व संपूर्ण सूची उज्ज्वला कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की जाए ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सत्यापित हो।
🔹 बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—जिला पूर्ति अधिकारी श्री सुरेंद्र यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री अनिल कुमार यादव, गैस कंपनियों के नोडल अधिकारी, श्री अमीर अतीक (BPCL), श्री दीपक राणा (IOCL), समिति के सदस्य
जनपद के सभी गैस वितरक
जिलाधिकारी ने अधिकारियों व गैस वितरकों को निर्देशित किया कि अभियान को समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जाए, ताकि पात्र परिवारों को शीघ्रतम लाभ मिल सके।
