फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 नवंबर 2025 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट में पांचालघाट से ढाईघाट तक गंगा तटबंध निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेकर परियोजना पर विस्तार से चर्चा की।
तटबन्ध निर्माण के औचित्य के लिए विस्तृत सर्वे का निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित तटबन्ध निर्माण से प्रभावित 29 गांवों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाए। इनमें कितने मढैया (कटरी क्षेत्र) हैं, कितनी जनसंख्या है तथा संभावित प्रभाव क्या होंगे—इन सभी बिंदुओं पर सटीक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि तटबन्ध निर्माण से पहले एंड-टू-एंड सर्वे और फिजिबिलिटी स्टडी कराई जाए। इसके बाद विस्तृत सर्वे (Detail Survey) कराकर यह सुनिश्चित किया जाए कि तटबन्ध निर्माण का लाभ आम जनता तक पहुंचे और इसका औचित्य स्पष्ट हो।
जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए—जिला पंचायत अध्यक्ष ने तटबन्ध की लंबाई को अतिरिक्त 10 किलोमीटर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। विधायक कायमगंज के प्रतिनिधि ने सुझाव दिया कि तटबन्ध को आगे कासगंज और बदायूँ जनपद तक विस्तारित किया जाए, ताकि व्यापक क्षेत्र को सुरक्षा लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने इन सभी सुझावों को सर्वे में शामिल करने के निर्देश दिए।
संभावित नुकसान का भी होगा आकलन
तटबन्ध बन जाने के बाद संभावित नुकसान या पर्यावरणीय प्रभावों का भी आकलन करने के निर्देश दिए गए, ताकि परियोजना संतुलित और व्यावहारिक रहे। बैठक में उपस्थित रहे ये अधिकारी और प्रतिनिधि बैठक में निम्न प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल रहे—जिला पंचायत अध्यक्ष, फर्रुखाबाद, प्रतिनिधि, विधायक कायमगंज, प्रतिनिधि, विधायक अमृतपुर, श्री सुधेश कुमार दुबे, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, सिंचाई विभाग, श्री भूपेन्द्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक, गंगा विचार मंच, जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), DDO, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियंता तथा सहायक अभियंता, सिंचाई खंड, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड (PWD), अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड (PWD) बैठक में सभी अधिकारियों ने तटबन्ध निर्माण को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
