फर्रुखाबाद:वाहिदपुर गांव में टोल प्लाजा के अवैध निर्माण प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन हुआ समाप्त

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 25 जून 2024 को इटावा बरेली हाईवे एनएच 730 पर स्थित गांव वाहिदपुर में प्रशासन द्वारा अवैध तरीके से टोल प्लाजा का निर्माण करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन किसानों के आंदोलन के आगे यह प्रयास असफल रहा। आज आंदोलन में हजारों किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे प्रशासन को अपना कदम पीछे खींचना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और प्रशासन के बीच बातचीत के बाद निष्कर्ष निकला कि वाहिदपुर में टोल प्लाजा का अवैध निर्माण नहीं किया जाएगा।

इससे पहले भी प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता हुई थी। लेकिन प्रशासन ने दोबारा टोल प्लाजा का काम शुरू करवा दिया था। जिसके बाद किसानों ने फिर से आंदोलन किया। इस बार प्रशासन ने स्थानीय लोगों और किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि अब यहां टोल प्लाजा का निर्माण नहीं होगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश महासचिव बृजेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, राष्ट्रीय विचारक मंत्री चौधरी करुआ सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, कानपुर नगर अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, कानपुर जिला अध्यक्ष विपिन तिवारी ,कन्नौज जिला अध्यक्ष जमीन सिद्दीकी, एटा जिला अध्यक्ष संजीव यादव, इटावा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, मैनपुरी जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य, फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य विजय सिंह, कमलेश शाक्य, रामसनेही, नरसिंह, बालकिशन, जनार्दन सिंह ,अरुण कुमार, सतवीर सिंह, राधेश्याम, नरेंद्र सिंह, सुग्रीव सिंह ,राकेश सिंह ,वासुदेव , शोभारन सिंह, भरत सिंह, श्यामसुंदर ,बृज किशोर, बृजपाल, रविंद्र, रामसेवक, मंगूलाल ,मनोज कुमार, दिलीप सिंह, हैप्पी, लतिक, दीपक, आदि भाकियू के पदाधिकारियों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और प्रशासन पर दबाव बनाया, जिसके बाद प्रशासन को झुकना पड़ा। लगभग आठ दिनों के धरना प्रदर्शन के बाद यह निर्णय लिया गया कि ग्राम वाहिदपुर में टोल प्लाजा का निर्माण नहीं होगा। हालांकि किसान नेताओं का कहना है कि अगर प्रशासन ने फिर से टोल प्लाजा का अवैध निर्माण शुरू करने की कोशिश की तो इस बार केवल कानपुर मंडल के नहीं बल्कि पूरे देश के किसान नेता और किसान, जनपद में एकत्रित होकर इसका विरोध करेंगे और निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।

किसानों का आरोप है कि फर्रुखाबाद प्रशासन ने NHAI के कागजों में दिखाया है कि जिस स्थान पर टोल प्लाजा का निर्माण हो रहा है, वहां आबादी शून्य है, लेकिन वास्तविकता यह है कि वहां लगभग पचास से अधिक दुकानें एवं स्कूल संचालित हैं जिसमें सैकड़ो बच्चे अध्यनरत हैं और उन किसानों की दुकानों से लोग अपनी जीविका चलते हैं।

Leave a Comment