फर्रुखाबाद: सामूहिक विवाह में सैकड़ों वर वधु ने थामा एक-दूसरे का हाथ और साथ जीने मरने की खाई कसम

कमालगंज के आरपीपीजी कालेज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 195 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा और साथ जीने मरने की कसम खायी। 195 जोडो के विवाह कार्यक्रम में 99.45 लाख धनराशि व्यय हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने वर एवं वधु पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी वर वधु को प्रमाण पत्र एवं पायले भेंट की।
आज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का यह अवसर अत्यन्त खुशी एवं उत्साह से भरा हुआ है कि इन कन्याओं के सामूहिक विवाह के अवसर पर कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं पत्रकार बन्धुओं की उपस्थिति में यह पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया जा रहा है। खण्ड विकास अधिकारी कमालगंज के अथक प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम में कुल 195 जोडो का विवाह सम्पन्न हो रहा है। आज के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी वर-वधू को बधाई व शुभकामनाएं दी एवं उनके सुखमय जीवन की कामना की।