फर्रुखाबाद:शहरी गरीबों के लिए आवास योजना, मोहम्मदाबाद व कम्पिल में बने 424 आवास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) फर्रुखाबाद की ओर से मा.कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के अंतर्गत जिले के दो नगर पंचायत क्षेत्रों में आवासीय कालोनियों का निर्माण कराया गया है।

अधिकारियों के अनुसार नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में 192 आवास और नगर पंचायत कम्पिल में 232 आवास का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इन आवासों का उद्देश्य नगरीय क्षेत्र में निवास कर रहे भूमिहीन और आवासहीन परिवारों को सुरक्षित व स्थायी घर उपलब्ध कराना है।

★ऐसे करें आवेदन

इन आवासों को निःशुल्क पाने के इच्छुक व्यक्ति नगर पंचायत कार्यालय या डूडा कार्यालय फर्रुखाबाद में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्राथमिकता गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों और दिव्यांग व्यक्तियों को दी जाएगी।

आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की प्रति जमा करना अनिवार्य है:

1. आय प्रमाण पत्र

2. जाति प्रमाण पत्र

3. मूल निवास प्रमाण पत्र

4. आधार कार्ड

5. राशन कार्ड

★जनहित में अपील

अरुण कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं परियोजना निदेशक डूडा, फर्रुखाबाद ने बताया कि योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। इस संबंध में जिला सूचना कार्यालय को निर्देश दिए गए हैं कि विज्ञप्ति का निःशुल्क प्रकाशन दैनिक समाचार पत्रों में कराकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना की जानकारी मिल सके।

★योजना का महत्व

इस योजना से न केवल आवासहीन लोगों को स्थायी छत मिलेगी बल्कि शहरी गरीब परिवारों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान का मार्ग भी प्रशस्त होगा। जिले के सैकड़ों परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे।