फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 जिला कार्यक्रम अधिकारी, फर्रुखाबाद कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिले की विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के विरुद्ध सेवा समाप्ति / त्यागपत्र स्वीकृति के संबंध में सुनवाई 25 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
सूचना के अनुसार, जिलाधिकारी महोदय, फर्रुखाबाद द्वारा इन कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने हेतु निर्देशित किया गया है। यह सुनवाई प्रातः 10:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न होगी।
सूत्रों के मुताबिक संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं पर कार्य न करने, केंद्रों का नियमित संचालन न करने, त्यागपत्र प्रस्तुत करने या अभिलेखों में त्रुटि पाए जाने जैसे कारणों से कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।
सेवा समाप्ति / त्यागपत्र स्वीकृति संबंधी सुनवाई में बुलाए गए कार्मिकों की सूची इस प्रकार है —
1️⃣ श्रीमती किरन चौहान – केंद्र नगला गुलरिया, परियोजना मोहम्मदाबाद
2️⃣ श्रीमती मीना – केंद्र सिंगतुईया, परियोजना मोहम्मदाबाद
3️⃣ श्रीमती लौंगश्री – सहायिका, केंद्र सोताबहादुरपुर, परियोजना बढ़पुर
4️⃣ श्रीमती सीमा सक्सेना – सहायिका, केंद्र अशोकनगर, परियोजना शहर फर्रुखाबाद
5️⃣ श्रीमती मनोरमा वर्मा – केंद्र तेराखास कनकापुर, परियोजना राजेपुर
6️⃣ श्रीमती ललिता – केंद्र ब्रडियापुर लोधीनगर, परियोजना कायमगंज
7️⃣ श्रीमती शिप्रा गंगवार – केंद्र कुवेरपुर, परियोजना कायमगंज
8️⃣ श्रीमती ममता – केंद्र मेदपुर, परियोजना कायमगंज
9️⃣ श्रीमती अरपना – केंद्र दारापुर, परियोजना राजेपुर
🔟 श्रीमती माया देवी – केंद्र अमेठी कोहना, परियोजना बढ़पुर
1️⃣1️⃣ श्रीमती शोभना यादव – केंद्र कुन्द्र देवरैया, परियोजना कायमगंज
1️⃣2️⃣ श्रीमती कृष्णा देवी – केंद्र तारापुर भोयापुर, परियोजना कायमगंज
1️⃣3️⃣ श्रीमती श्रीधारा – केंद्र वरखेडा, परियोजना कायमगंज
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित कर्मचारी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होती हैं, तो उनकी अनुपस्थिति की स्थिति में विभागीय निर्णय एकतरफा लिया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं संबंधित कर्मी की होगी।
