फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 अमृतपुर सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक संजय वर्मा द्वारा शनिवार को थाना राजेपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस तथा पुलिस बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सक्रिय एचएस, सक्रिय अपराधियों तथा टॉप-10 अपराधियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, शस्त्रों के भौतिक सत्यापन को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इसके साथ ही पुलिस उपाधीक्षक ने वर्तमान में संचालित सभी सरकारी कार्यक्रमों एवं अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए पुलिस बल को सतर्क, संवेदनशील एवं जिम्मेदार तरीके से ड्यूटी करने की सलाह दी।
थाने के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
