फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 पुलिस उपाधीक्षक सर्किल कायमगंज द्वारा थाना मेरापुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में चिन्हित एच0एस0, सक्रिय अपराधियों एवं टॉप-10 अपराधियों की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बीट प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त शस्त्रों के भौतिक सत्यापन, यातायात व्यवस्था एवं वर्तमान में संचालित शासन-प्रशासन के सभी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, और नागरिक सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस उपाधीक्षक ने सभी कर्मियों से जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने की अपील की।
