फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में कन्या जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक सुशील शाक्य (MLA) ने भाग लिया और देवी स्वरूप कन्याओं को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कन्याओं की माताओं को इस शुभ अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देना था। यह अभियान समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान की भावना को मजबूत करने के लिए समर्पित है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समाज में समानता और नारी सशक्तिकरण के संदेश को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत ऐसे आयोजन भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि बेटियों के प्रति समाज में सम्मान और सुरक्षा की भावना को और अधिक प्रबल किया जा सके।
