फर्रुखाबाद:संकिसा में 5-6 अक्टूबर को भव्य बुद्ध महोत्सव : कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में इस वर्ष 5 एवं 6 अक्टूबर को भव्य बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से जोरदार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में राजनीति और समाज के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मुख्य वक्ता के रूप में 5 अक्टूबर की रात 8 से 10 बजे तक अपने विचार व्यक्त करेंगे। वहीं, एटा सांसद देवेश शाक्य (बिल्लू) धम्मालोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के सह-संयोजक होने के नाते पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वे 5 अक्टूबर को बुद्ध महोत्सव में शामिल होंगे तथा 6 अक्टूबर की सुबह धम्म यात्रा में भी भाग लेंगे।

इसके अलावा, अमृतपुर विधायक सुशील 5 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे बुद्ध महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

5 अक्टूबर के कार्यक्रम

सुबह 11 से 12 बजे : भिक्षुओं को भोजन दान

शाम 4 से 5 बजे : मेले का उद्घाटन एवं बुद्ध वंदना

शाम 5 से 6 बजे : भिक्षु सम्मेलन

इसके बाद : बुद्ध के नाम गीत एवं विद्वानों के उपदेश

रात्रि 12 बजे : बुद्ध नाटक

6 अक्टूबर के कार्यक्रम

सुबह 7 बजे : धम्मा लोको बुद्ध विहार से स्तूप तक धम्म यात्रा का शुभारंभ

सुबह 10:30 बजे : स्तूप की परिक्रमा एवं पूजा-अर्चना

शाम 4 बजे : पंडाल में आम सभा

रात्रि 9 बजे : बुद्ध के जीवन पर आधारित नाटक