फर्रुखाबाद:सोलर पम्प मैकेनिक बनने का सुनहरा अवसर – कृषि विभाग देगा निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के मशीनीकरण एवं तकनीकी खंड के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 में “सोलर पम्प स्थापना एवं अनुरक्षण हेतु तकनीकी प्रशिक्षण योजना” के अंतर्गत युवाओं को सोलर पम्प मैकेनिक के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस योजना का संचालन राज्य कृषि विकास योजना के तहत राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों के खेतों में सोलर पम्पों की स्थापना एवं अनुरक्षण में सक्षम तकनीकी युवाओं को तैयार करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

योजना के तहत प्रत्येक जनपद की प्रत्येक तहसील से एक अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा की जाएगी।

पात्रता एवं मानक:

1️⃣ अभ्यर्थी इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक या फिटर ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई धारक हो, या इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा / स्नातक, या कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक होना चाहिए।

2️⃣ आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि:

जनपद फर्रूखाबाद के इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन दिनांक 04 नवम्बर 2025 से 10 नवम्बर 2025 तक उप कृषि निदेशक कार्यालय, फर्रूखाबाद में स्वीकार किए जाएंगे।

विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस में उप कृषि निदेशक, फर्रूखाबाद के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

👉 विशेष जानकारी:

यह प्रशिक्षण युवाओं को सोलर ऊर्जा क्षेत्र में रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सोलर पम्पों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह प्रशिक्षण ग्रामीण तकनीकी विकास का सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।