फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 कृषि विभाग के केन्द्र पुरोनिधानित “नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयलसीड्स) वर्ष 2025-26” योजनान्तर्गत जिले के पंजीकृत एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) एवं सहकारी समितियों को 10 टन क्षमता वाली ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
योजना के तहत पात्र इकाइयों को प्रोजेक्ट लागत का 33 प्रतिशत, अधिकतम ₹9,90,000 तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए एफपीओ/सहकारी समितियों का पंजीकरण कम्पनी अधिनियम या सहकारिता अधिनियम के अंतर्गत होना अनिवार्य है। साथ ही निम्न शर्तें लागू होंगी—
कम से कम तीन वर्ष का अनुभव।
200 कृषक सदस्य।
पिछले तीन वर्षों में औसत कारोबार ₹9 लाख से अधिक।
कृषकों की कुल इक्विटी कम से कम ₹3 लाख।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक इकाइयां 14 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच कृषि विभाग के पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in एवं https://upfposhaktiportal.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी होगी। यदि लक्ष्यानुसार अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो जनपद स्तरीय कमेटी के समक्ष ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र ने जिले के सभी पात्र एफपीओ व सहकारी समितियों से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना करें, जिससे किसानों को तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
