फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी की बाढ़ ने इस वर्ष विकराल रूप धारण कर लिया है। बाढ़ के कारण हजारों परिवार प्रभावित हैं, लाखों बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है और पशु-पक्षी तक बेबस व लाचार हो गए हैं। गांव-गांव तक फैले पानी ने लोगों की आजीविका और जीवन को संकट में डाल दिया है।
ऐसे कठिन हालात में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नबल किशोर शाक्य ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने पीड़ितों को खाने के पैकेट और अन्य जरूरी सामग्री प्रदान कर सांत्वना दी।
डॉ. शाक्य ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा आमजन के साथ खड़ी रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 2027 में आदरणीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गंगा एक्सप्रेस की जगह फर्रुखाबाद से ढाई घाट और अटेना पुल तक मजबूत बंधा बनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता को हमेशा-हमेशा के लिए बाढ़ की समस्या से निजात मिल सके।
कार्यक्रम का आयोजन और सहयोग
इस राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन छोटे भाई मोनू कुशवाहा और संदीप यादव द्वारा किया गया था। इसमें समाजवादी पार्टी के अनेक सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –श्री रामशरण कठेरिया (पूर्व महासचिव), एडवोकेट मंदीप यादव (जिला उपाध्यक्ष), डॉ. नवरंग सिंह यादव (जिला पंचायत सदस्य)
नरेंद्र शाक्य (जिला पंचायत सदस्य), मनोज मिश्रा, गौरव यादव, प्रवेश शाक्य (जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा), पूर्व प्रधान मिथुन शाक्य, सुब्रत, टिंकू शाक्य, गोपाल यादव, नागेंद्र यादव, राजपाल यादव, अजय पाल कुशवाहा, सुमित कुशवाहा, धर्मवीर कुशवाहा, इसके अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे और राहत कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग दिया।
ट्रैक्टर चालक को विशेष आभार
कार्यक्रम के दौरान बाढ़ प्रभावित गांवों तक पहुंचना बेहद कठिन था, लेकिन एक ट्रैक्टर चालक ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को सुरक्षित गांव-गांव तक पहुंचाया और पुनः सड़क तक वापस छोड़ा। इस सहयोग के लिए विशेष रूप से उनका आभार व्यक्त किया गया।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संकट की घड़ी में नेताओं द्वारा दी गई मदद और भविष्य की सुरक्षा का भरोसा उन्हें राहत और उम्मीद दोनों देता है।
