फर्रुखाबाद: क्षाबंधन से पहले एफएसडीए की छापेमारी: 9 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 रक्षाबंधन के पावन पर्व के मद्देनज़र जिले में मिलावटी मिठाइयों व खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने और आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) द्वारा जिलेभर में व्यापक छापेमार कार्यवाही की गई।

यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अजीत कुमार के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अक्षय प्रधान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवदास सिंह, श्री संजय कुमार सिंह, श्री विनोद कुमार, श्री अरूण कुमार मिश्र एवं श्री बृज मोहन गुप्ता शामिल रहे।

छापेमारी के दौरान फर्रूखाबाद व कायमगंज क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से कुल 9 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।

प्रमुख कार्यवाहियां इस प्रकार रहीं:

🔸 दुर्गा घेवर भण्डार (हिमांशु गुप्ता, रेलवे रोड, शिवाजी मूर्ति के पास, कायमगंज) से घेवर का नमूना।

🔸 राधेश्याम खाद्य प्रतिष्ठान (चीनी मिल रोड, रेलवे क्रॉसिंग के पास, कायमगंज) से सूतफेनी और सेवइयां के नमूने।

🔸 नीरज गुप्ता खाद्य प्रतिष्ठान (रेलवे रोड, कायमगंज) से घेवर का नमूना।

🔸 मेसर्स ओम सांई स्वीट्स (मसेनी रोड, नेकपुर 84, फर्रूखाबाद) से पेड़ा का नमूना।

🔸 जय माँ प्रोविजन स्टोर (सुनील कुमार गुप्ता, पवन कोल्ड स्टोरेज के पास, बेवर रोड, भोलेपुर) से देशी घी, नमस्ते इंडिया, सेवइयां और सोहनपापड़ी के नमूने।

🔸 मनीष खाद्य प्रतिष्ठान (बढ़पुर, फर्रूखाबाद) से सोहनपापड़ी का नमूना।

एफएसडीए की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी संग्रहित नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जनहित में अपील

खाद्य विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मिठाई या किसी भी खाद्य सामग्री की खरीदारी करते समय गुणवत्ता पर ध्यान दें, पैकेजिंग व लेबल की जांच करें और किसी भी संदिग्ध सामग्री की सूचना तत्काल विभाग को दें।