(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाक खान द्वारा लखनऊ में उत्तर प्रदेश सीबीसीआईडी (CB-CID) के एडीजी श्री नीलाब्जा चौधरी (IPS) को अशोक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री नीलाब्जा चौधरी पूर्व में फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक और कानपुर ज़ोन के डीआईजी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में जनहित, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर उत्कृष्ट कार्य किए गए, जिसकी सराहना आज भी की जाती है। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश सीबीसीआईडी लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। सम्मान समारोह के दौरान हाजी मोहम्मद इखलाक खान ने कहा कि “नीलाब्जा चौधरी जैसे कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार व जनसेवा को समर्पित अधिकारी हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उनका सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है।” इस अवसर पर अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री चौधरी के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान समाज और प्रशासन के बीच आपसी सहयोग व सम्मान को दर्शाता है।
फर्रुखाबाद:पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री नीलाब्जा चौधरी को नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित।
