फर्रुखाबाद :आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में विद्यार्थियों में नेतृत्व विकास के लिए प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थी परिषद का गठन

फर्रुखाबाद,19 अगस्त 2023 को आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में विद्यार्थियों में नेतृत्व विकास के लिए प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थी परिषद् का गठन किया गया। इसका अलंकरण समारोह शनिवार को विद्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिखलाई रेजीमेण्ट सेण्टर की आवा प्रेसीडेण्ट श्रीमती ऊषा अग्रवाल रहीं। इस अवसर पर प्राथमिक वर्ग में छात्र प्रमुख के पद पर शौर्य प्रताप सिंह और छात्रा प्रमुख तोषिता को चयनित किया गया। वहीं माध्यमिक वर्ग में यश पाटिल को छात्र -प्रमुख और कशिश दहिया को छात्रा- प्रमुख बनाया गया। प्राथमिक वर्ग में सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी मार्शल के लिए कक्षा 4 से अशोका सदन की ब्रशिका, पटेल सदन की तनिष्का , रामानुजन सदन के शौर्य तथा सुभाष सदन के मनन को नियुक्त किया गया। कक्षा 5 के अनय चतुर्वेदी और भाव्या को सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी मार्शल पद का उत्तरदायित्व सौंपा गया। अनुशासन प्रमुख के पद पर स्कान और नियति को रखा गया। शौर्य प्रताप सिंह और मानवी शर्मा को क्रीडा प्रमुख, तन्मय और सृष्टि को सांस्कृतिक कप्तान , रिया अग्रवाल और अथर्व को साहित्यिक सचिव तथा मनमोहन और तनिशी परिहार को पर्यावरण सचिव बनाया गया। अशोका सदन का प्रीफेक्ट पारस सक्सेना, पटेल सदन का प्रीफेक्ट अभिनव , रामानुजन से आदित्य चतुर्वेदी और सुभाष की समृद्धि को सदन प्रीफेक्ट की जिम्मेदारी दी गई।
माध्यमिक वर्ग में विज्ञान एवं तकनीकी सचिव अक्षत सिंह और शिवांशी पाल , आयुष सोमवंशी और खुशी को जीव विज्ञान सचिव , अतुल सक्सेना और कशिश यादव को वाणिज्य सचिव तथा मानविकी संकाय का सचिव अनमोल सिंह और श्रुति यादव को बनाया गया। अनमोल शुक्ला और नन्दिनी को व्यक्तिगत संबंधों का सचिव नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक कप्तान देवांश मिश्रा और देव्यानी कुमारी को बनाया गया। नेहा यादव को अशोका सदन, सृष्टि पन्त को पटेल सदन, तन्वी को रामानुजन सदन तथा यशस्वी मिश्रा को सुभाष सदन का कैप्टन बनाया गया। पर्यावरण सचिव का भार अभिराज सिंह एवं पिंगा प्रियदर्शिनी को सौंपा गया । सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी मार्शल के पद पर अशोका की कुमारी एन्जिल , पटेल के तरुण सूर्या , रामानुजन के रोहन अग्रवाल और सुभाष की श्रुति को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार इन सभी पदों के लिए उनके सहयोगी के रुप में उपकप्तान भी बनाये गये। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीतू सिंह ने सभी को विद्यालय की गरिमा के अनुसार सच्चाई और ईमानदारी से कर्त्तव्य पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि श्रीमती ऊषा अग्रवाल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी को अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए विद्यालय की गतिविधियों को सुचारु रुप से संचालन करने का उत्तरदायित्व निभाते हुए अपने सकारात्मक नेतृत्व कौशल को विकसित करना है, जिससे आप भविष्य में देश और समाज का कुशल नेतृत्व कर सकें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या अवकाश प्राप्त मेजर नीताशा हेब्बर , एस ओ कैप्टन ऋषि सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकायें उपस्थित रहीं।