फर्रुखाबाद:बढ़पुर में आयोजित यू.पी. ट्रेड शो – स्वदेशी मेला 2025 का विधिवत शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 विधायक सुशील शाक्य (MLA) ने सांसद मुकेश राजपूत के साथ मिलकर बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन ग्राउंड में यू.पी. ट्रेड शो – स्वदेशी मेला 2025 का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक सुषील शाक्य ने मेले में मौजूद सभी स्वदेशी उत्पादों के उद्यमियों से भेंट की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारे स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को मजबूती देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने उपस्थित जनमानस से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएं।

मेला परिसर में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्योगपतियों ने अपनी प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित किया। आयोजन में शामिल सभी व्यवसायियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें अपने उत्पादों को बड़े पैमाने पर जनता के सामने लाने का अवसर मिलेगा।

विधायक सुषील शाक्य ने कहा, “आइए हम सभी मिलकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करें और स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक समर्थन करें।” 

स्वदेशी मेला 2025 का यह आयोजन न केवल स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करेगा बल्कि लोगों को गुणवत्ता वाले घरेलू उत्पादों को अपनाने की प्रेरणा भी देगा।