फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में गुरुवार को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन पैदल गश्त की गई। इस दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में पैदल भ्रमण कर नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
गश्त के दौरान बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मौजूद लोगों से संवाद भी किया गया। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि जिले में अमन-चैन और भाईचारे का माहौल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है।
