फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2025 फतेहगढ़ पुलिस ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में दर्ज मु0अ0सं0-196/2025 के अंतर्गत वांछित अभियुक्त मनू पुत्र लटूरी निवासी ग्राम पखना, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़ पर ₹25,000 का नकद इनाम घोषित किया है।
यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई है।
वांछित अभियुक्त मनू पुत्र लटूरी पर कोतवाली मोहम्मदाबाद में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(2), 103(1) बीएनएस तथा पाक्सो एक्ट की धाराएं 5(J)(IV)(M)/6 के अंतर्गत संगीन अपराध दर्ज हैं। पुलिस की कई कोशिशों के बावजूद अभियुक्त की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है।
जनसहयोग की अपील करते हुए पुलिस विभाग ने उदघोषणा की है कि जो भी व्यक्ति अभियुक्त को पकड़वाएगा या उसकी सही जानकारी देगा, उसे ₹25,000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। यह राशि संबंधित सूचना की पुष्टि और जांच के उपरांत, बजट सीमा के अंतर्गत दी जाएगी।
हालांकि, यदि किसी उच्चाधिकारी या शासन द्वारा इस अभियुक्त पर घोषित राशि से अधिक धनराशि घोषित की जाती है, तो पुलिस द्वारा घोषित यह इनाम स्वतः निरस्त माना जाएगा। वहीं यदि अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है, तो उस स्थिति में पुरस्कार की स्वीकृति जांच पूर्ण होने के बाद ही दी जाएगी। फतेहगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस गंभीर अपराधी की गिरफ्तारी में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की पुख्ता जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं।
