फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने दो नामजद/वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में श्रवण कुमार शुक्ला उर्फ छोटे पुत्र स्व. वीरेन्द्र नाथ शुक्ला निवासी ग्राम भुढ़िया भेड़ा, थाना राजेपुर, हाल निवासी गंगानगर कालोनी, फतेहगढ़ एवं प्रीती सिंह यादव पत्नी देवेन्द्र सिंह यादव निवासी भुढ़िया भेड़ा, थाना राजेपुर, हाल निवासी रविदासनगर रोहिला, मोहम्मदाबाद शामिल हैं।
मामला
दिनांक 11 अगस्त 2025 को वादी राहुल परमार निवासी शिवाजी कालोनी, मसैनी, फतेहगढ़ ने थाना कोतवाली फतेहगढ़ में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अभियुक्तगण ने उन्हें धमकाया, मिथ्या साक्ष्य देने के लिए मजबूर किया, अपहरण कर मारपीट की और रंगदारी मांगी। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इस संबंध में 12 अगस्त 2025 को मुकदमा अपराध संख्या 203/2025, धारा 232/115(2)/140(2)/308(5)/351(3) बी.एन.एस. में पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने वादी राहुल परमार को डरा-धमकाकर व मारपीट कर मुकदमे में समझौते पर हस्ताक्षर कराकर कोर्ट में दाखिल करवाया था।
अपराधिक इतिहास
श्रवण कुमार शुक्ला के विरुद्ध पूर्व में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, मारपीट, धमकी और अन्य अपराध शामिल हैं। प्रीती सिंह यादव के विरुद्ध भी वर्तमान प्रकरण में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह, निरीक्षक सुदेश कुमार, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, रक्षा सिंह, अनवीर सिंह, हेड कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार, सोनवीर व महिला कांस्टेबल करीना की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई फतेहगढ़ पुलिस की सक्रियता और अपराधियों पर लगातार कड़ी निगरानी का परिणाम है।
