(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाले गंभीर अपराध का खुलासा करते हुए फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर एक सरकारी इन्सास राइफल व नगदी से भरे कैश बॉक्स की चोरी के मामले में अभियुक्त सतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।
चोरी की वारदात और विवेचना का सिलसिला
दिनांक 23 जुलाई 2025 को 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के प्रभारी दलनायक सुबोध कुमार द्वारा सुबह टेंट में निरीक्षण के दौरान कोत से एक इन्सास राइफल व लोहे का कैश बॉक्स जिसमें ₹67,934 नगद राशि थी, चोरी होने की सूचना दी गई थी। इस संबंध में कोतवाली फतेहगढ़ में मु0अ0सं0 185/2025 धारा 305(e) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विवेचना के क्रम में 24 जुलाई को पुलिस टीम ने चोरी की गयी सरकारी इन्सास राइफल को पुलिस लाइन स्थित मंदिर के समीप बोरबेल से बरामद किया। 25 जुलाई को पुलिस लाइन के पास एसटीपी प्लांट के सामने झाड़ियों से कैश बॉक्स, नगद रकम, बैंक की चेकबुक और पासबुक भी बरामद की गई।
अभियुक्त का खुलासा और अपराध का कारण
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सतेन्द्र कुमार पुत्र संतोष कुमार श्रीवास्तव, निवासी दरियावगंज, थाना पटियाली, जनपद कासगंज के रूप में हुई। वह पिछले छह महीनों से पीएसी कैंप फतेहगढ़ में रसोइया के रूप में संविदा पर कार्यरत था। पूछताछ में उसने बताया कि मैस मैनेजर से हुए विवाद और व्यक्तिगत आक्रोश के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसने स्वीकार किया कि यह उसकी बड़ी गलती थी और उसने क्षमा याचना भी की।
बरामदगी विवरण:
एक सरकारी इन्सास राइफल (5.56mm, बिना मैग्जीन, आर्सनल नं. 18120167) ₹67,934 नगद सहित लोहे का कैश बॉक्स एक चेकबुक व एक पासबुक (इंडियन बैंक) घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बोरी
गिरफ्तार करने वाली टीम:
कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह, निरीक्षक (क्राइम) सुदेश कुमार, हे0का0 नीरज कुमार, का0 सचिन कुमार, का0 देवेन्द्र कुमार, का0 सोनवीर, महिला का0 पूजा
एसओजी टीम: उ0नि0 सचिन सिंह चौधरी, राजेश राय, हे0का0 करन यादव, बलवीर सिंह, चन्द्रशेखर, का0 धर्मेन्द्र कुमार, दिव्यांशु, विकासचन्द्र, विनोद कुमार, सौरभ
फतेहगढ़ पुलिस व एसओजी की इस त्वरित व दक्ष कार्रवाई से सुरक्षा बलों में भरोसा और जनता में विश्वास पुनः सशक्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना दी है तथा भविष्य में भी इसी मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
