फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2025 दिन बुधवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें श्याम कुमार तिवारी जिला विकास अधिकारी, कपिल कुमार परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण बीके सिंह उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी, उपेन्द्र नाथ खरवार भूमि संरक्षण अधिकारी, शंशाक सिंह तहसीलदार, डा० धीरज कुमार शर्मा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम श्री बीके सिंह उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसान दिवस में आये कृषक भाइयों को हीट बेव से बचने की जानकारी देते हुये कहा गया कि कृषक बन्धु अपनी फसलों को बचाने के लिये खेतों में हल्की सिंचाई करें, ज्यादा पानी भरे रहने से फसलों की जडे खराब हो जाती है एवं मक्का की फसल गिरने की आशका बनी रहती है। अतः जिस कारण जायद मक्का के उत्पादन में कमी आ सकती है। जनपद के सभी राजकीय बीज भण्डारो पर खरीफ फसलों के बीज उपलब्ध है जिसमें महीन धान की बॉसमती प्रजाति- 1692 एवं 1718 तथा ढैचा बीज उपलब्ध है, कृषक बन्धु अपना आधार कार्ड लेकर रा०कृ०बी०भ० प्रभारी से सम्पर्क कर बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त कर सकते है। कृषक बन्धु धान की नर्सरी अभी न डाले, 10 से 15 दिन बार तापमान में गिरावट होने पर ही लगायें। धान की फसल में हरी खाद एवं गोबर की सडी हुयी ही खाद का प्रयोग करें।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा किसान दिवस में अवगत कराया कि जो कृषक बन्धु मशरूम उगाना चाहते है वह हमारे कार्यालय में सम्पर्क कर ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य पूर्ण करा योजनाओ का लाभप्राप्त कर सकते है। इसके साथ-साथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओ जैसे- मिनी कोल्ड स्टोरेज, संरक्षित खेती, मिनी स्त्रैकलर सेट, पैक हाउस, एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अन्तर्गत कृषक भाई अपने खेत की तारबन्दी कर सब्जियों की खेती एवं छोटी पौधशाला/टिशू कल्चर लैब की स्थापना कर सकते है। उक्त योजनाओ में विभाग से कृषक बन्धु 50 से 90 प्रतिशत अनुदान प्राप्त कर सकते है।
मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी महोदय द्वारा उप कृषि निदेशक द्वारा पिछले किसान दिवस के बारे उठी समस्याओ की समीक्षा कर सम्बधित कृषको से भी पूछा एवं उनको भी निराकरण से अवगत कराया। कोपरेटिव बैंक के अधिकारियों द्वारा जनपद के किसानों को अवगत कराया है कि जनपद की हमारी शाखाओं द्वारा किसी भी प्रकार का अनुदान का पैसा नही रोका जाता है यदि कोई रोकता है तो मुझे शाखा से ही फोन करे जिससे समस्या का समाधान तुरन्त हो सकें।
कृषक श्री धमेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सातनपुर विकास खण्ड बढपुर द्वारा किसान दिवस में बताया कि जनपद की आलू मण्डी के अन्दर पीने योग्य पानी नही है और जहाँ पर है वहाँ टोटी टूटी है जिससे पानी बहता रहता है मण्डी रोड पर कोई स्थाई नाला भी नही है गन्दा पानी मण्डी के आस-पास ही भरा रहता है जिससे बीमारियों होने की सम्भावना अत्यधिक रहती है, अतः मण्डी रोड पर स्थायी नाला बनवाया जायें।
कृषक श्री रामबहादुर राजपूत एवं श्री राममोहन दीक्षित द्वारा अवगत कराया कि कायमगंज तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों के लोग नहरो से भी सिचाई करते है परन्तु नहरों में सिचाई का पानी अभी तक नहीं आया है जिस पर जिस पर सहायक अभियन्ता नहर द्वारा अवगत कराया गया कि नहरों में पानी जून माह तक सही से चलने लगेगा वर्तमान में जो पानी नहरो में चल रहा है वह पशु-पक्षियों, जानवर आदि के उपयोग हेतु छोडा जा रहा है।
अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसान दिवस में कृषकों को शासन द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओ के बारे में अवगत कराते हुये बताया कि जो कृषक फलदार वृक्ष लगाना चाहते है वह जिला उद्यान अधिकारी एवं वन विभाग से सम्पर्क कर पौधे निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।
