फर्रुखाबाद:लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिला पुस्तकालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित, तीन प्रतिभागी हुए सम्मानित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 दिसम्बर 2025 लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय जिला पुस्तकालय फतेहगढ़ में आज निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) लखनऊ के निर्देश तथा जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद के आदेश के अनुपालन में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल द्वारा सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद तीन प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम

1. प्रथम स्थान: निमिष कुमार मिश्रा पुत्र श्री श्याम बिहारी

2. द्वितीय स्थान: रागिनी पुत्री श्री संजय सिंह

3. तृतीय स्थान: अजय सिंह पुत्र श्री संजय सिंह

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

पुस्तकालयाध्यक्ष रवींद्र प्रताप सक्सेना, निर्णायक मंडल पंकज शुक्ला, श्रीमती सोनी कटियार, श्रीमती निधि त्रिवेदी (सहायक अध्यापक), पुस्तकालय समन्वयक अनुपमलता , कम्प्यूटर ऑपरेटर अंकित देव

इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष खीन्द्र प्रताप सक्सेना ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरदार पटेल की राष्ट्रसेवा और आदर्श व्यक्तित्व युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति कौशल और ज्ञानवर्धन को बढ़ावा देती हैं।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विजेताओं को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।