फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस और अभियुक्तों के बीच मुठभेड़, तीन वांछित गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान एक अभियुक्त ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को तत्काल सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के निर्देशन में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. दिलशाद उर्फ शिवलू पुत्र अंसार निवासी ग्राम गौसपुर थाना कमालगंज, 2. मान पुत्र मुन्ने निवासी ग्राम गौसपुर थाना कमालगंज, 3. बसर पुत्र शमीउद्दीन उर्फ कब्बाल निवासी ग्राम गौसपुर थाना कमालगंज

मामले का पृष्ठभूमि:

दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को ग्राम गौसपुर निवासी वादी सद्दाम हुसैन की तहरीर पर थाना कमालगंज में मुकदमा संख्या 325/2025, धारा 191(2)/191(3)/190/109/352/115(2) बीएनएस में अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने को लेकर अभियुक्तों ने वादी पक्ष पर गाली-गलौज व फायरिंग की थी, जिसमें वादी का भाई बाल-बाल बच गया था।

मुठभेड़ का घटनाक्रम:

दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अमानाबाद चौराहा स्थित बाग से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त मान ने घटना में प्रयुक्त तमंचा छिपाने की बात स्वीकार की। तमंचा बरामद कराने के दौरान वह पुलिस को धक्का देकर भागने लगा और पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोली अभियुक्त मान के बाएं पैर में लगी।

बरामदगी:

01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस (नाल में फंसा), 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर

अभियुक्तों के बयान:

पूछताछ में अभियुक्त मान ने बताया कि मुंबई में पुराने विवाद को लेकर वादी पक्ष से कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में समझौते का दबाव बनाने की कोशिश की गई और विवाद बढ़ने पर पथराव व फायरिंग कर दी गई। अन्य अभियुक्तों दिलशाद और बसर ने भी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

आपराधिक इतिहास

मान पुत्र मुन्ने के विरुद्ध पूर्व में 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, जी एक्ट और 307 भादवि जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

दिलशाद उर्फ शिवलू के विरुद्ध भी 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, वहीं बसर के विरुद्ध भी 325/2025 मामले में अभियोग दर्ज है।

पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में थाना कमालगंज पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा –1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार, 2. उप निरीक्षक श्री जगदीश प्रसाद, 3. उप निरीक्षक श्री शिव कुमार, 4. हेड कांस्टेबल रामकुमार, 5. कांस्टेबल हिमांशु

निष्कर्ष

थाना कमालगंज पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चल रहे सघन अभियान का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।