फर्रुखाबाद: आईटीआई में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन, 152 अभ्यर्थियों का चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 दिसंबर 2025 जनहित में निःशुल्क प्रकाशित की जाने वाली इस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 (वृहस्पतिवार) को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया।

मेले में कुल तीन प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 300 रिक्तियों के सापेक्ष आयोजित इस मेले में 158 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा सभी 158 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से कुल 152 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में वोल्टाज कंपनी में 63 जॉब ट्रेनी, हीरोमोटो कॉर्प, नीमराना में 22 अप्रेन्टिसशिप एवं 26 एफटीई तथा आईडीमा सिसकॉन प्रा. लि. में 41 जॉब ट्रेनी के पदों पर चयन किया गया।

मेले की सफल व्यवस्था में नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, सुनील कुमार (प्लेसमेंट प्रभारी), रंजीत कुमार सुमन (अप्रेन्टिस प्रभारी), विजेन्द्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। रोजगार एवं कौशल विकास की दिशा में आयोजित यह मेला युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर प्राप्त हुए।