फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में आज रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। यह मेला प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ जिसमें 04 कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
मेले में कुल 150 रिक्तियों के सापेक्ष 138 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनका कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 98 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें से 08 अभ्यर्थी अप्रेन्टिसशिप के लिए तथा 90 अभ्यर्थी जॉब ट्रेनी के रूप में चयनित हुए।
मेले के सफल आयोजन में नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, कार्यदेशक बृजेश कुमार, अप्रेन्टिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुमार, विजेन्द्र सिंह, राज किशोर मेहतो सहित संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
यह रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
