फर्रुखाबाद:राजकीय आईटीआई फर्रुखाबाद में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेला सम्पन्न, 27 अभ्यर्थियों का चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद परिसर में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया।

मेले में 03 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कुल 150 रिक्तियों के सापेक्ष मेले में 32 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा सभी उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से कुल 27 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित कंपनियों में अप्रेन्टिसशिप के लिए चयनित किया गया—

हायर एप्लाइन्स इंडिया प्रा. लि., पुणे – 02 अभ्यर्थी

फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल प्रा. लि., पुणे – 21 अभ्यर्थी

श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लि., गाजियाबाद – 04 अभ्यर्थी

रोजगार मेले की व्यवस्था एवं सफल संचालन में नोडल प्रधानाचार्य श्री राजवीर सिंह, प्लेसमेंट प्रभारी श्री सुनील कुमार, अप्रेन्टिस प्रभारी श्री रंजीत कुमार सुमन, श्री विजेन्द्र सिंह भास्कर, श्री राजकिशोर महतो सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा संस्थान द्वारा भविष्य में भी ऐसे रोजगारपरक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।