फर्रुखाबाद:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार / अप्रेंटिसशिप मेला सम्पन्न, 147 अभ्यर्थियों का चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में रोजगार / अप्रेंटिसशिप मेले का सफल आयोजन किया गया। यह मेला प्रातः 10:00 बजे से प्रारम्भ हुआ, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

मेले में कुल 06 प्रतिष्ठित कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें –

Suzuki Motor Cycle India Pvt. Ltd. (Gurugram-58), Koki Automotive Pvt. Ltd. (Gurgaon-16), Shri Ram Piston Ltd. (Ghaziabad-12), Hi-Tech Gear Ltd. (Gurugram-26), PURFLUX Engine India Pvt. Ltd. (MNC Gurugram, Haryana-35) शामिल रहीं।

इन कंपनियों द्वारा 198 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिनमें से कुल 147 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक साक्षात्कार में भाग लिया और औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के अवसर का लाभ उठाया।

कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था मुख्य रूप से बृजेश कुमार (कार्यालयाध्यक्ष) द्वारा की गई। इस अवसर पर विजयेंद्र सिंह, राज किशोर महतो, चन्द्रशेखर श्रीवास्तव, सद्गोविन्द सागर एवं संस्थान के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद द्वारा आयोजित यह मेला युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही, जिससे जनपद के अनेक तकनीकी प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के द्वार खुले।