फर्रुखाबाद:रोजगार व अप्रेन्टिशिप मेला 24 जुलाई को जनपद में आयोजित होगा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जनपद के युवा बेरोजगारों और तकनीकी प्रशिक्षार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 24 जुलाई 2025, दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड, नीमराना (राजस्थान) द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। कंपनी द्वारा कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रतिभाग के लिए आवश्यक दस्तावेज:

मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों (छात्र/छात्राएँ) को साक्षात्कार के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:

बायोडाटा (रिज़्यूमे), हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, व आईटीआई के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की फोटो

विशेष सूचना:

आईटीआई में सत्र 2023-25 एवं 2024-25 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थी छात्र/छात्राएँ भी इस रोजगार/अप्रेन्टिशिप मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

यह मेला युवाओं के लिए एक बेहतरीन मंच है जहां वे न केवल रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि तकनीकी ज्ञान और औद्योगिक अनुभव भी हासिल कर सकते हैं।

स्थान:

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद

तारीख व समय:

24 जुलाई 2025, प्रातः 10:00 बजे से इच्छुक अभ्यर्थी समय से पहुंचकर अवसर का लाभ उठाएं।