(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आ रहा है। दिनांक 29 जुलाई 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से संस्थान परिसर में रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में तीन प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और कुल 450 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।
कौन-कौन कर सकता है प्रतिभाग?
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, बी.ए., बी.एससी. आदि उत्तीर्ण युवा अभ्यर्थी (छात्र/छात्राएं) भाग ले सकते हैं। खास बात यह है कि सत्र 2023-25 एवं 2024-25 में आईटीआई में प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राएं भी इसमें भागीदारी कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़
इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें:
बायोडाटा (Resume)
शैक्षिक प्रमाणपत्र एवं अंकपत्र (हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई आदि), आधार कार्ड की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो
मेला स्थल:
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद
संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे जिले के तकनीकी और अकादमिक रूप से योग्य युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
संपर्क करें:
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई, फर्रुखाबाद में संपर्क कर सकते हैं।
