फर्रुखाबाद:राजकीय आईटीआई में रोजगार व अप्रेन्टिसशिप मेला सम्पन्न, 35 अभ्यर्थियों का चयन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रूखाबाद में आज मंगलवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार और अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराना रहा।

मेले में कुल 04 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। उपलब्ध 350 रिक्तियों के सापेक्ष 40 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनका कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद कुल 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार रहा—Hero Motocorp Ltd., नीमराना (राजस्थान), 12 अभ्यर्थी अप्रेन्टिसशिप हेतु चयनित, 20 अभ्यर्थी जॉब ट्रेनी के रूप में चयनित, Arvind Limited (Textiles Manufacturing Company), गुजरात एवं बेंगलुरु, 03 अभ्यर्थी जॉब हेतु चयनित

मेले के सफल आयोजन में नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, कार्यदेशक बृजेश कुमार, प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुमार, अप्रेन्टिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, विजेन्द्र सिंह तथा राजकीय आईटीआई फर्रूखाबाद का समस्त स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा।

रोजगार मेला युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ, जिसे प्रतिभागियों एवं संस्थान द्वारा बेहद उपयोगी और सफल बताया गया।