फर्रुखाबाद: ग्राम पंचायत जैतपुर में बड़ी धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक जयंती

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद।गुरुवार 30.मार्च.2023 को जैतपुर ग्राम पंचायत मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक जयंती । कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य भंते नाग सेन जी ने बुद्ध वंदना के साथ की । कार्यक्रम का संचालन श्री शिव शरण शाक्य जी ने किया। कार्यक्रम में भूपत नगला के बेचेलाल शाक्य बेचैन ने बुद्ध और सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला। सम्राट अशोक जयंती पर देवकीनंदन शाक्य संघमित्रा कैफे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कुमकुम शाक्य मुस्कान शाक्य काम्या शाक्य अंबिका शाक्य ने बुद्ध और अशोक के गीत प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया।तथागत कोचिंग सेंटर के संचालक सुरेश चंद्र शाक्य जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुऐ। बुद्ध की कहानी सुना कर लोगों को उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने के लिए कहा। आज सम्राट अशोक जयंती का कार्यक्रम श्री विमलेश शाक्य जी ,सुनील शाक्य जी,व शिवराम शाक्य जी ने रखा था। कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मना वह बाद में प्रसाद वितरण भी किया गया।