फर्रुखाबाद: तहसील सदर का लेखपाल संघ का चुनाव हुआ संपन्न सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित

19 दिसंबर 2023 को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा फर्रुखाबाद की उप शाखा तहसील सदर का निर्वाचन चुनाव पर्यवेक्षक आशीष वर्मा तथा चुनाव अधिकारी प्रथम सचिन कुमार एवं चुनाव अधिकारी द्वितीय पवन कुमार की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें निम्न पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुये। महेश्वर सिंह अध्यक्ष, रघुवंश कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रिषभ कुमार, अभय त्रिवेदी मंत्री, अमित राठौर उपमंत्री, अमित प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, विजय कुमार पाल ऑडीटर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अविनाश मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, अशोक अवस्थी, उपेन्द्र यादव, शरद यादव, सुभाषचन्द्र, रजत श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, अंकित सिंह, नेहा मिश्रा, निधि सिंह ,सोनी गुप्ता, निशा चौहान, उमा अग्निहोत्री, ज्योति आदि लेखपाल उपस्थित रहे।