फर्रुखाबाद:कृषि यंत्रों की ई-लाटरी 08 अगस्त को, लाभार्थियों के चयन में कृषक लें सहभागिता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत कृषकों द्वारा बुक किए गए कृषि यंत्रों, स्माल गोदाम एवं फार्म मशीनरी बैंक के लाभार्थियों के चयन हेतु ई-लाटरी का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने देते हुए बताया कि कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश (अभियंत्रण अनुभाग) के निर्देशों के अनुपालन में जनपद फर्रुखाबाद में दिनांक 08 अगस्त 2025, समय प्रातः 11 बजे, स्थान कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में ई-लाटरी का आयोजन किया जाएगा। ई-लाटरी में वही कृषक पात्र होंगे, जिन्होंने 27.07.2025 से 12.07.2025 के मध्य विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग की थी।

उन्होंने कृषक बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे उक्त तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित होकर ई-लाटरी प्रक्रिया में सहभागी बनें और पारदर्शी चयन प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

महत्वपूर्ण सूचना:

जिन कृषकों ने कस्टम हायरिंग सेंटर एवं किसान ड्रोन की ऑनलाइन बुकिंग की है, उनकी ई-लाटरी 08 अगस्त को आयोजित नहीं की जाएगी। इन यंत्रों के संबंध में लाटरी की तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी।