फर्रुखाबाद :भाई से विवाद होने पर महिला मायके में ही फांसी पर झूली

फर्रुखाबाद : कमालगंज भाई से विवाद हो जाने के कारण अधेड़ विमला देवी जाटव ने फांसी लगाकर जान दे दी। विमला थाना राजेपुर के ग्राम जैनापुर निवासी स्वर्गीय राम नारायन की 45 वर्षीय पत्नी थी। 8 दिन पूर्व विमला देवी की मां का देहांत हो गया था विमला अपने बेटे कमल किशोर के साथ थाना कमालगंज के ग्राम अस्तल मायके गई थी।
आज सुबह विमला का शव गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ से कपड़े से लटका देखे जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने मामले की जांच पड़ताल की, दरोगा भभूति प्रसाद ने शव का पंचनामा भरा। कमल किशोर ने बताया कि बीते दिन की मां का मामा से झगड़ा हुआ था तभी से मां अंट शंट बोलने लगी थी।
मां आज सुबह 4.30 बजे बिना बताए घर से चली गई और फांसी लगाकर जान दे दी l.
फर्रुखाबाद :संवादाता धर्मवीर सिंह