फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत को उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ का डायरेक्टर (संचालक) निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इस उपलब्धि पर पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
डॉ. भूदेव सिंह राजपूत लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पण और सेवा भावना के लिए जाने जाते हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन को पार्टी की एकता, जनसमर्थन और उनकी सशक्त नेतृत्व क्षमता का परिणाम माना जा रहा है। उनके निर्वाचन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को “जनसेवा और ईमानदारी की जीत” बताया। कई स्थानों पर मिठाइयाँ बाँटी गईं और स्वागत समारोह की योजनाएँ बन रही हैं। डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने इस अवसर पर कहा “यह जीत मेरी नहीं, कार्यकर्ताओं और जनता के विश्वास की जीत है। मैं सदैव जनहित और पारदर्शिता के साथ कार्य करता रहूँगा। उपभोक्ताओं के अधिकार और सहकारी व्यवस्था को मजबूती देना मेरी प्राथमिकता रहेगी।” उनके निर्विरोध चयन से यह स्पष्ट हो गया है कि संगठन और समाज में उनकी पकड़ मजबूत है और वे एक सर्वस्वीकार्य नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ फर्रूखाबाद, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
