फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया का तबादला शासन ने जनपद कासगंज के लिए कर दिया है। फिलहाल उनके स्थान पर शासन द्वारा किसी अधिकारी की नई तैनाती नहीं की गई है।सूत्रों के अनुसार, डीपीआरओ राजेश चौरसिया के तबादले की वजह फर्रुखाबाद के एक विधायक की नाराजगी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि विधायक और विभागीय कार्यों को लेकर कुछ समय से मतभेद चल रहे थे।
गौरतलब है कि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रहते हुए राजेश चौरसिया को जिला पंचायत राज अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। कुछ माह पूर्व ही शासन ने उन्हें प्रमोशन देकर डीपीआरओ के पद पर नियमित रूप से नियुक्त किया था।
हालांकि प्रमोशन के बाद राजेश चौरसिया कुछ ही महीनों तक जिले में पदस्थ रह पाए और अब उनका स्थानांतरण कासगंज कर दिया गया है। फर्रुखाबाद में अब तक नए डीपीआरओ की तैनाती को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे पंचायत विभाग में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
