फर्रुखाबाद : डीएम डॉ.वी0के0 सिंह ने जिला कार्यालय परिषद में किया ध्वजारोहण जनपद वासियों को दी 78 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई

( द दस्तक न्यूज़ 24 ) , 15 अगस्त 2024, आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया,तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगो द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया,इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट गेट के बाहर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया,तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट में आये विभिन्न स्कूलों के बच्चों और बच्चियों को मिठाई एवं उपहार वितरण किया गया व जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बृक्षारोपण किया गया इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा गाँधी जी की फ़ोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिजनों एवं वीर नारियो को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसके बाद कलेक्ट्रेट कर्मियों एवं अधिकारीओ द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने विचार रखे गये जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस के साथ राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जा रहा है आज गौरव का दिन है भारत को आजाद हुए 77 साल पूर्ण हुए हैं और आजादी महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान का उत्साह: जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग उत्साह देखा जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। घरों में, कार्यालय में, सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों की छत के ऊपर एवं तिरंगा झंडा लगाकर उत्सव का माहौल बना हुआ है।हर घर तिरंगा अभियान के कारण अलग-अलग आकार के तिरंगे झंडे की खरीदारी जोरों पर है स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है हमारी आने वाली पीढ़ी को यह पता चले कि हमे अपनी आजादी कितने बलिदान एवं संघर्ष के बाद मिली है इसके पश्चात काकोरी ट्रेन एक्शन शताव्दी समारोह के अंतर्गत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी बच्चो को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया, साथ ही साथ इनाम की धनराशि बच्चों के खातों में भेजी जाएगी, इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा केंद्रीय व जिला कारागार मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंदियो को फल वितरण किया गया इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा वृद्धाआश्रम सिरौली पहुँचकर बुजुर्गो को फल एवं कपड़ो का वितरण किया गया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।