फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला संगठन प्रभारी की उपस्थिति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कार्यकर्ता बैठक हुई संपन्न

फर्रुखाबाद,आज 8 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला संगठन प्रभारी/विधान परिषद सदस्य डॉ अरुण पाठक की उपस्थिति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। इस कार्यकर्ता बैठक में बिल्हौर से विधायक एवं अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल बच्चा सोनकर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बिल्हौर से भाजपा विधायक एवं अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल बच्चा सोनकर ने बताया क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी अनुसूचित मोर्चे का सम्मेलन आयोजित करेगी यह सम्मेलन कानपुर में 25 अक्टूबर को आयोजित होगा जिसमें जिले के अनुसूचित वर्ग के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होनी है पूरे जनपद से 2000 अनुसूचित वर्ग के लोगों को इस सम्मेलन में पहुंचाने के लिए संगठन स्तर पर बैठक आयोजित करनी है। क्षेत्रीय स्तर पर एक लाख लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर कार्य कर रही है उनके विचारों को अपना कर समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षित और समृद्ध करने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। शोषित एवं वंचित समाज को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयत्न किया जा रहे हैं। दलित बस्तियों में संपर्क अभियान चलाकर सरकार के द्वारा अनुसूचित समाज के लिए किए गए कार्यों की जानकारी पहुंचाई गई है। एक समय जो वर्ग बसपा के साथ रहता था आज वही वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से उत्साहित है और निरंतर भाजपा से जुड़ता जा रहा है। बसपा ने केवल वोट की खातिर अनुसूचित वर्ग को जोड़ा लेकिन भाजपा ने अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। 2014 व 2019 के लोकसभा एवं 2017 व 2022 के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा को समर्थन दिया।
जिला संगठन प्रभारी विधान परिषद सदस्य डॉक्टर अरुण पाठक ने बताया 25 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित होने वाले अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में जिले से बड़ी संख्या में अनुसूचित वर्ग के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होनी है । भाजपा इस सम्मेलन को आयोजित करके में समता मूलक समाज की स्थापना का संदेश देगी वह वर्ग जो कांग्रेस और बसपा के लिए एक वोट बैंक की तरह इस्तेमाल हुआ उसे वर्ग के उत्थान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास करके देश की आधी आबादी को अधिकार देने का कार्य किया। देश की नई संसद और राज्य की विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 प्रतिशत होगा। वह महिलाएं जो अपने अधिकार के लिए लड़ती हैं उन महिलाओं को अधिकार देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक नया संदेश देने का कार्य किया। विधानसभा स्तर पर संगठन द्वारा महिला सम्मेलन भी आयोजित होंगे।
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को मानने वाले लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य करना होगा इसके लिए दलित व अनुसूचित वर्ग के लोगों के बीच जाकर उनको सरकार की योजनाओं के लाभ की जानकारी पहुंचानी है। समाज को शिक्षित व मजबूत करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के अधिकार को मजबूत करने के लिए संसद में कानून बनाया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया 25 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित होने वाले अनुसूचित वर्ग मोर्चा सम्मेलन के लिए विधानसभा स्तर पर बैठक होगी। बसों एवं चार पहिया वाहनों के माध्यम से अनुसूचित वर्ग के लोगों को सम्मेलन में पहुंचना है बसों एवं चार पहिया वाहनों के स्थान चिन्हित करके वाहन प्रमुख व सह प्रमुख की जिम्मेदारी पर वाहन कानपुर पहुंचेंगे। 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के मध्य महिला मोर्चा के कार्यकर्ताएं घर-घर पहुंचकर महिलाओं में महिला आरक्षण बिल के प्रति जागरूकता अभियान चलायेंगी। गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगी। विधानसभा स्तर पर महिला सम्मेलन आयोजित होंगे जिसमें प्रत्येक महिला सम्मेलन में 2000 महिलाओं के भाग लेने लक्ष्य रखा गया है।
इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कैप्टन डीएस राठौर ने किया।
इस अवसर पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा, जिला महामंत्री सुनील रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ,जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, पूर्व शमशाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता, श्वेता दुबे ,रचना अवस्थी, ममता सक्सेना, कमल भारद्वाज ,कुंवर जीत राजपूत ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक बुंदेला आदि लोग मौजूद रहे।
बैठक से पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला आरक्षण बिल पास होने पर सांसद मुकेश राजपूत का अभिनंदन किया।