फर्रुखाबाद: जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति के नाम 9 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा


द दस्तक 24 न्यूज़ फर्रुखाबाद।आज जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद द्वारा जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य की अध्यक्षता में जिला कार्यालय नलकूप कॉलोनी से फतेहगढ़ अंबेडकर मूर्ति से होता हुआ डीएम कार्यालय तक पहुंचा धरना प्रदर्शन । जिला अध्यक्ष ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी फर्रुखाबाद को 9 सूत्री कार्यक्रम का ज्ञापन दिया। हमारी मांग है।
1) जातिगत जनगणना कराई जाए जिससे लोगों की हिस्सेदारी सुनिश्चित हो।
2) केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय संपत्ति को बेचा जा रहा है इसे रोका जाए।
3) डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों को कम किया जाए।
4) सामान्य वर्ग की तरह पिछड़े वर्ग को छात्रवृत्ति(वजीफा) दी जाए।
5) जन अधिकार पार्टी नई शिक्षा नीति का विरोध करती है। एक समान शिक्षा लागू की जाए।
6) किसानों को खाद्य, बीज व कीटनाशक दवाई उचित रेट पर उपलब्ध कराई जाए। सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली की व्यवस्था की जाए।
7) छोटे व मझोले किसानों, दुकानदारों, व्यापारियों के कर्ज वह बिजली बिल माफ की जाए।
8) किसानों के गन्ना भुगतान तत्काल किया जाए।
9) बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

धरना प्रदर्शन में करीब आधा सैकड़ों लोगों ने भाग लिया वही इस प्रदर्शन में महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी की जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य, स्वदेश शाक्य ,शिव शरण शाक्य विजय सिंह शाक्य कमलेश शाक्य शिव राम शाक्य